सभी ब्रांड पर भारी पड़ेगा ये  Made in India स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

LAVA अग्नि 2 स्मार्टफोन के लोग दीवाने हो गए है। इस मेड इन इंडिया स्मार्टफोन ने लॉन्च होते ही मार्केट में हड़कंप मचा दिया है। इस स्मार्टफोन में काफी सारी खूबियां है। LAVA अग्नि 2 स्मार्टफोन को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है।

भारत में तैयार इस स्मार्टफोन ने बाजार में आते ही धूम मचा दी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो आमतौर पर प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन में पाए जाते हैं, यहीं वजह है कि हर कोई इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहता है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको इसके फीचर्स के बारे में बताएंगे जो आपको हैरान कर सकते हैं।

LAVA अग्नि 2 5G में 6.78 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो LAVA अग्नि 2 5G स्मार्टफोन के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट की तो वह भी एक अच्छा चिपसेट है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। LAVA ने इस स्मार्टफोन के लिए 2 साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। यह दमदार 4700mAh बैटरी के साथ आता है।

LAVA अग्नि 2 5जी स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा मॉड्यूल में f/1.88 के अपर्चर के साथ 50MP का मुख्य सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एक डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।

क्या है कीमत और क्या हैं बैंक ऑफर?

LAVA अग्नि 2 5G की कीमत 21,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में, LAVA सभी प्रमुख डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 की फ्लैट छूट प्रदान कर रहा है, जिसका अर्थ है कि इच्छुक खरीदार ₹19,999 की प्रभावी कीमत पर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। LAVA अग्नि 2 5G ग्लास विरिडियन रंग में उपलब्ध है।

ये भी पढे़ं- वांछित संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में ईरानी पुलिस अधिकारी की मौत

संबंधित समाचार