संभल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व भतीजी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइक पर सवार होकर गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान का कर लौट रहे थे बाइक सवार, बहजोई-बबराला मार्ग के खजरा खाकम पर हुई दर्दनाक घटना

परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेते कोतवाल पंकज लवानिया

बहजोई(संभल), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घर लौट रहे दंपति व भतीजी की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में पत्नी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पति व भतीजी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड निवासी योगेश अपनी पत्नी 42 वर्षीया ममता व साले की 11 वर्षीया बेटी रिद्धि के साथ पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे। बबराला-बहजोई मार्ग स्थित गांव खजरा खाकम के मोड़ पर पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार योगेश, उसकी पत्नी ममता व भतीजी रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गए।

 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने ममता को मृत घोषित कर दिया। योगेश व रिद्धि को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज लवानिया ने घटना की जानकारी करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- संभल : कर्ज में डूबे प्रापर्टी डीलर ने खाया सल्फास, हालत गंभीर

संबंधित समाचार