Mahoba Accident : दिल्ली से प्रेमी युगल को लाते समय बोलेरो ट्राला से भिडी, प्रेमिका की मां की मौत, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में दिल्ली से प्रेमी युगल को लाते समय बोलेरो ट्राला से भिडी।

महोबा में दिल्ली से प्रेमी युगल को लाते समय बोलेरो ट्राला से भिड गई। हादसे में प्रेमिका की मां की मौत हो गई। जबकि कबरई थाने के एसआई समेत छह लोग घायल हो गए।

महोबा, अमृत विचार। दिल्ली से प्रेमी युगल और प्रेमिका की मां को बोलेरो गाडी से महोबा लाते समय रास्ते में बोलेरो और ट्रला की टक्कर हो जाने से युवती की मां मीना पत्नी रमाकान्त की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि प्रेमी प्रेमिका और थाना कबरई के एसआई समेत छह लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिये सैफई पीजीआई भेजा गया। 
 
थाना कबरई क्षेत्र से फरार हुये प्रेमी और प्रेमिका की दिल्ली में होने के सूचना कबरई पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर महोबा जिले के थाना करबई की पुलिस प्रेमी युगल को गिरफ्तार करने के लिये दिल्ली पहुंची। पुलिस के साथ प्रेमिका की मां भी दिल्ली गई थी। कबरई पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को दिल्ली से गिरफ्तार करने बाद वह बोलेरो गाडी से महोबा ला रहे थे। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे में बोलेरो ट्राला से टकरा गई।
 
जिससे बोलेरो में चार पुलिस कर्मी एसआई जयशंकर पाण्डेय, कास्टेबिल सुरजीत, सुभम, मंजूलता प्रेमिका प्रांशी, प्रेमी नरेन्द्र सहित छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो को सैफई पीजीआई ले जाया गया। लेकिन रास्ते में प्रेमिका की मां मीना ने दम तोड दिया। दुर्घटना के समय आसपास के लोगो ने घायलो की मदद की।

 

संबंधित समाचार