हरदोई : हेलमेट गैंग ने महिला के कानों से दिनदहाड़े लूटे कुंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर में हेलमेट लगाए बाइक सवार सड़क पर जा रही महिला के कानों से कुंडल लूट कर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बारे में सदर चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर ने बताया है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

बताया गया है कि सोमवार को दिन में एक महिला शहर में मोहताज खाना के सामने से गुज़र रही थी,इसी बीच बाइक सवार दो युवक जोकि हेलमेट लगाए हुए थे, उसके पास से निकले और महिला के कानों से सोने के कुंडल लूट कर भाग निकले। कुंडल नोचने से महिला के कान भी फट गए। इस तरह दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। इस बारे में सदर चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि वारदात का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बहराइच : तीन मंजिल भवन पर चढ़ गया सांड, देखें Video

संबंधित समाचार