पीलीभीत: कहासुनी में थाने के पास असलहा लहराए, अब लाइसेंस होंगे निरस्त...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। सुनगढ़ी थाने के पास दो पक्षों में 16 जून को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पिस्टल निकाल कर दूसरे पर तान दी। इस मामले में दोनों से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब सुनगढ़ी पुलिस ने पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
मोहल्ला तुलाराम निवासी नेहा ने 17 जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 16 जून को देर शाम दोस्त ऋषभ के साथ एक दुकान पर खड़े थे। तभी शैली अग्रवाल ने वहां आकर गाली गलौज कर मारपीट की। पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
इधर रूपपुर कमालू निवासी शैली अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अपनी पुत्री के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ऋषभ ने स्कूटी रोक ली। कारण पूछने पर वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंसी पिस्टल जमा कर दी। अब पुलिस ने पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि जांच के बाद मजिस्ट्रेट के पास रिपोर्ट भेजी गई है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: उर्स की भीड़ में चुराए मोबाइल और पब्लिक ने पकड़कर पीटा, आरोपी दो...कार्रवाई एक पर
