BJP ने बदले कई प्रदेश अध्यक्ष, तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, झारखंड में बाबूलाल मरांडी को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को पार्टी की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने साथ ही राज्य की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति से भाजपा में आने वाले पूर्व मंत्री एटेला राजेंद्र को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: धुले में राजमार्ग पर बने होटल में घुसा ट्रक, 10 लोगों की मौत, 20 घायल
