रामपुर : स्वार एसडीएम का पीलीभीत तबादला, अवनीश कुमार बनाए गए नए उपजिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उप जिलाधिकारी टांडा अभिनीत कुमार भेजे गए मिलक तहसील

रामपुर, अमृत विचार। शासन ने तात्कालिक प्रभाव से उप जिलाधिकारी सचिन राजपूत का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी पद पर पीलीभीत कर दिया है। कहा गया है कि उप जिलाधिकारी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बगैर तत्काल नवीन तैनाती के पद स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। 
     
स्वार में उप जिलाधिकारी पद पर तैनात सचिन राजपूत के अलावा उप जिलाधिकारी मिलक अमन देओल को उप जिलाधिकारी टांडा बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर रामपुर अवनीश कुमार का तबादला उप जिलाधिकारी पद पर स्वार के लिए कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी टांडा अभिनीत कुमार को उप जिलाधिकारी मिलक बनाया गया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : घर बुलाकर विधवा से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार