रामपुर : घर बुलाकर विधवा से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। युवक ने विधवा को घर बुलाकर उसके संग दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ गंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ले से जुड़ा है। यहां की रहने वाली विधवा का कहना है कि उसका कोई बेटा नहीं है और कुछ लोग उसके खिलाफ नाम बदलकर प्रार्थना पत्र डालते रहते हैं। 

इसी बात से परेशान होकर वह कई बार थाने में जाकर अपने बयान तक दर्ज करा चुकी है। इस बीच किसी ने बताया कि महेश सागर की पुलिस में अच्छी जान पहचान है। वह तुम्हारी मदद कर सकता है। उसके बाद पीड़िता ने 18 जून को फोन पर अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया था। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर पर बुला लिया। जब विधवा उसके घर पहुंची तो उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने आरोपी ने एस-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखवाने की धमकी दी। जिसके बाद महिला थाने पहुंच गई। जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी महेश सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंज इंस्पेक्टर लव सिरोही का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार आरोपी महेश सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- भारत, ब्राजील-जर्मनी और जापान को शामिल करने के लिए यूएनएससी में सुधार हो : ब्रिटेन 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज