बरेली: रुविवि के कॉलेजों में कल से होंगे स्नातक के प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली-मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों में गुरुवार से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू होंगे। बुधवार को कॉलेजों ने मेरिट जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्रों की समस्या समाधान करने के लिए विवि ने कैंपस के एमबीए भवन में कंट्रोल रूम बनाया …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली-मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों में गुरुवार से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश शुरू होंगे। बुधवार को कॉलेजों ने मेरिट जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्रों की समस्या समाधान करने के लिए विवि ने कैंपस के एमबीए भवन में कंट्रोल रूम बनाया है। छात्र मोबाइल नंबर 99977-44222 या 80773-61507 पर संपर्क कर सकते हैं।

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल जिले में रुविवि से संबद्ध 548 कॉलेज हैं। इसमें करीब 540 कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीलिब आदि कोर्स के प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए करीब 1.44 लाख छात्र पंजीकृत हैं।

रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच छात्रों को अनावश्यक भागदौड़ न करना पड़े। कॉलेज इसका विशेष ध्यान रखें। उनकी शिकायतें विवि को ऑनलाइन भेजी जाएं। जिनका निस्तारण कराया जाएगा। आगामी 12 सितंबर तक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

संबंधित समाचार