दिल्ली: पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्व-प्रतिरक्षित विकार (ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर) से ग्रस्त हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद सीमा सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गत कुछ सप्ताह में सीमा सिसोदिया (49) को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं। अप्रैल के उत्तरार्ध में उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी (तंत्रिका विज्ञान) विभाग में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया, ‘‘वर्ष 2000 में सीमा सिसोदिया के मल्टीपल स्केलेरोसिस से ग्रस्त होने का पता चला, जो गंभीर स्व-प्रतिरक्षित बीमारी है। उनका पिछले 23 साल से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया इस समय दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में जेल में हैं।

उन्होंने इससे पहले पत्नी की बीमारी और बेटे के विदेश में होने का हवाला देते हुए जमानत का अनुरोध किया था। आम आदमी पार्टी (आप) नेता सिसोदिया की फरवरी में गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे मुलाकात कर हरसंभव सहायता देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी हैं ‘महंगाई मैन’ सरकार कर रही मुनाफाखोरी: कांग्रेस 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म