लखनऊ: मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी महानगर बस सेवा
लखनऊ। राजधानी में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर हैं। यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन लखनऊ में 55 सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक करेगा। इससे मेट्रो स्टेशन जाने वाले व उतरने वाले दोनों तरफ के यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। 7 सितंबर से मेट्रो संचालन शुरु होने …
लखनऊ। राजधानी में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर हैं। यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन लखनऊ में 55 सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक करेगा। इससे मेट्रो स्टेशन जाने वाले व उतरने वाले दोनों तरफ के यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
7 सितंबर से मेट्रो संचालन शुरु होने को लेकर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम भी तैयारी में जुट गया है। मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने और स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को सिटी बसों की सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट ने 55 सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक करेगा। जहां से यात्री आसानी से सिटी बसों से आवागमन कर सकेंगे।
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल बताते हैं कि जिस-जिस स्टेशन पर मेट्रो रूकेंगी, वहां से यात्रियों को सिटी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। मेट्रो की ओर से तय किए गए स्टेशन की जानकारी मिलते ही सिटी बसों के रूट तय कर दिए जाएंगे। हर स्टेशन से चार सिटी बसों को जोड़ा जाएगा। इनमें सीएनजी सिटी बसों के अलावा इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी।
