स्टार्टअप टीएन की ऑटोमोटिव, EV, स्मार्ट मोबिलिटी फोरम की लांचिग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु को पसंदीदा वैश्विक स्टार्टअप गंतव्य बनाने के प्रयास के तहत स्टार्टअप टीएन ने मंगलवार को ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन और स्मार्ट मोबिलिटी फोरम लॉंच किया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु स्टार्टअप और इनोवेशन मिशन को स्टार्टअपटीएन के रूप में ब्रांड किया गया है तथा यह स्टार्टअप इनोवेशन के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम विभाग के तहत काम कर रहा है।

तमिलनाडु गाइडेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ वी. विष्णु ने स्टार्टअप इकोसिस्टम हितधारकों की उपस्थिति में ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन और स्मार्ट मोबिलिटी फोरम को लॉंच किया। स्टार्टअप टीएन के मिशन निदेशक और सीईओ शिवराज रामनाथन ने अपने संबोधन में स्टार्टअपटीएन की सेक्टोरल फोरम पहल और स्टार्टअप्स, उम्मीदवारों तथा अन्य हितधारकों को लाभ पहुंचाने के लिए पाइपलाइन में क्यूरेटेड उच्च प्रभाव वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को ज्ञान साझा करने और पारस्परिक रूप से तकनीकी तथा व्यावसायिक सलाह एवं समर्थन प्रदान करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र के लिए विशिष्ट प्लेटफार्मों की आवश्यकता होती है। फोरमों में क्षेत्रों के विभिन्न हितधारकों को शामिल करके सत्र, सहयोग और नेटवर्किंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 शिवराज ने कहा कि तमिलनाडु को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए विभागों और अन्य हितधारकों को सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप टीएन उन्हें सुविधा प्रदान करेगा तथा उन्हें समर्थन देने के लिए सभी संभव रास्ते उपलब्ध कराएगा और उनकी प्रगति पर नज़र भी रखेगा।

इस अवसर पर स्टार्टअप टीएन ने सलाह, उत्पाद सत्यापन, परीक्षण, स्टार्टअप और कॉर्पोरेट सहयोग के लिए कॉर्पोरेट-स्टार्टअप कनेक्ट को सक्षम करने के लिए बॉश एवं महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। 

ये भी पढ़ें - रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 81.87 प्रति डॉलर पर पहुंचा

संबंधित समाचार