Pakistan के नंगा पर्वत की चोटी को फतह करने के बाद पोलैंड के पर्वतारोही की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के नंगा पर्वत के शिखर को फतह करने के बाद पोलैंड के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और एक पर्वतारोहण अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नंगा पर्वत की खतरनाक परिस्थितियों को लेकर इसे ‘हत्यारा पर्वत’ के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय पुलिस अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि पावेल तोमास्ज कोपेक को 8,126 मीटर (26,660 फुट) ऊंचे पर्वत शिखर से उतरने के दौरान प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई थी। 

उनके साथ दो अन्य पर्वतारोही भी थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोपेक के शव को लाने के लिए कोई अभियान शुरू किया गया है, या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि अन्य दो पर्वतारोही सुरक्षित हैं और अपने आधार शिविर लौट रहे हैं। ‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान’ के सचिव करार हैदरी ने कहा कि उन्हें एक पर्वतारोहण कंपनी से कोपेक की मौत के बारे में सूचना मिली है। 

उन्होंने कहा कि पर्वतारोही के शव को लाने के लिए कोई निर्णय उनके परिवार की राय लेने के बाद लिया जाएगा। हैदरी ने कहा कि आसिफ भट्टी नाम का एक पाकिस्तानी पर्वतारोही सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण आंखों में जलन होने के चलते नंगा पर्वत पर फंस गया है और उसे सुरक्षित वापस लाने की कोशिशें जारी हैं।

ये भी पढ़ें:- तुर्की और मिस्र ने की एक दूसरे देशों में अपने-अपने राजदूतों की नियुक्ति, सालों से जारी तनाव समाप्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता