मुरादाबाद: डीईएन कार्यालय के बाहर नरमू का धरना, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सेवा के दौरान रनओवर ( कट जाने से मौत ) हापुड़ सेक्शन के ट्रैकमैन राहुल शर्मा के मामले को लेकर रेलकर्मी गुस्से में हैं। मंगलवार को एनआरएमयू (नरमू) के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। डीईएन-चार के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। घटना के बाद रेल प्रबंधन के व्यवहार की आलोचना की।

नरमू के कार्यकर्ताओं ने मंडल मंत्री कॉ.राजेश से वार्ता के बाद इंजीनियरिंग विभाग के खिलाफ नारे लगाए। घटना को भ्रष्ट अधिकारियों के व्यवहार का परिणाम बताया। हंगामा और शोर की जानकारी होते ही रेल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों ने मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त कराया। संगठन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे ने प्रबंधन से दो टूक कहा कि अप्रशिक्षित कर्मी से सेफ्टी विभागों में दवाब बनाकर काम न कराया जाए। घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। केन्द्रीय उपाध्यक्ष द्वारा धरना समाप्त करने की घोषणा की गयी।

विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, एके सिंघल, नफीस खान, शाखा मंत्री शिवराज सिंह, आइवन एडिशन, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक यादव, राजेंद्र कुमार, विनेश ठाकुर, दिनेश शीरमाली, समीर माथुर, पीके शर्मा, पवन जोशी, शुभम सुंदरियाल, यथार्थ, सलमान,चेतन मीना, दीपक, शुभम भंडारी, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विधायक के बेटे पर विवाद करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप

संबंधित समाचार