आज का राशिफल। 05 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष

आज परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी।

मिथुन

आज व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे।

कर्क

आज आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

सिंह

आज शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

कन्या

आज आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नये व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे।

तुला

आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आज कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नये प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु

आज क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन का आनन्द उठायेंगे।

मकर

आज कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आयेंगे।

कुंभ

आज विदेशों से मित्रों के संदेश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दाँव पर न लगायें। परिवार के लोगों से नाराज हो सकते हैं।

मीन

आज पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में नई योजनाएं जन्म लेंगी।