लखनऊ: प्रमुख सचिव परिवहन बनें UPSRTC के नए चेयरमैन, GS नवीन कुमार को मिला चकबंदी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस वेंकटेश्वर लू को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) का नया चेयरमैन बनाया गया है। वर्तमान में वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन भी हैं। वहीं आईएएस जीएस नवीन कुमार को चकबंदी आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में नवीन कुमार राहत आयुक्त भी है।

बता दें कि बुधवार को योगी सरकार ने प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन की नई जिम्मेदारी दी है।  बता दें कि अप्रैल महीने में साइबर हमले से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सर्वर हैक होने के बाद शासन ने परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार को हटाते हुए प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू को उनका कार्यभार सौंपा था। वहीं अब प्रमुख सचिव परिवहन के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

वहीं यूपी सरकार के राहत आयुक्त आईएएस जीएस नवीन कुमार को शासन ने चकबंदी आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। ऐसे में आईएएस जीएस नवीन कुमार राहत आयुक्त के साथ साथ चकबंदी आयुक्त का कार्यभार भी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

संबंधित समाचार