बहराइच: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, पयागपुर, बहराइच। जिले के सेवढ़ा गांव निवासी एक विवाहिता का शव बुधवार को फंदे से लटकता मिला है। वहीं मायके से पहुंचे मृतिका के पिता ने दहेज उत्पीड़न और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हवापुर गांव निवासी रक्षाराम उपाध्याय ने अपनी बेटी बिट्टा देवी का विवाह एक वर्ष पूर्व सेवढ़ा ग्राम पंचायत के मजरा पतुरिखी गांव निवासी सूरज कुमार के साथ किया था। बुधवार सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। पिता ने दहेज उत्पीड़न और मारने पीटने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: हाइवे पर हादसों की रफ्तार, तीन दिन में हुईं पांच मौतें

संबंधित समाचार