जीवन को खुशहाल रखने के लिए लगाएं पौध : MLC

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वन महोत्सव कार्यक्रम में किया पौधरोपण

बहराइच, अमृत विचार। वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार को मलूकपुर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी रही। उन्होंने वन कर्मियों के साथ पौधरोपण कर लोगों को भी पौध लगाने के लिए जागरूक किया।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम जिले में चल रहा है। पर्यावरण जागरूकता निमित्त वन महोत्सव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय मलूकपुर विकासखंड फखरपुर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सदस्य विधान परिषद बहराइच/ श्रावस्ती डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं। 

उन्होंने पौध रोपण करने के बाद वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा पेडों के बगैर मनुष्य का जीवन संभव ही नहीं है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण अंधाधुंध के पेड़ों की कटाई हो रही है। हम सभी को अपने जीवन को खुशहाल  और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनो का  संरक्षण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी संकल्प लें कि अपने जीवन में अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कम से कम 10 पौधे अवस्य लगाएंगे  और उसकी पूरी देखभाल करेंगे। क्योंकि वृक्ष है तो कल है। 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्ना खान, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा श्याम जी त्रिपाठी, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह, एसडीओ बहराइच अजय सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी कैसरगंज विनोद यादव, डिप्टी रेंजर अहमद हसन, वन दरोगा फखरपुर अब्दुल सलीम व संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधा कपूर, सहायक अध्यापक मीरा वर्मा, राजेश पांडेय, कुमकुम प्रजापति, विजय मौर्या,अनुदेशक राहुल वर्मा, अनुराधा वर्मा ,शिक्षामित्र सुनील सिंह, मंजू सिंह समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यालय के छात्र- छात्राएं मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें -गाजीपुर में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार