Kanpur News: मौसम में बदलाव से बदल रहा आंखों का रंग, उर्सला अस्पताल में पहुंच मरीजों की भीड़, बचाव के लिए यह करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मौसम में बदलाव होने से आंखों का रंग बदल रहा।

कानपुर में मौसम में बदलाव होने से आंखों का रंग बदल रहा। उर्सला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 30 से 35 मरीज पहुंच रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। मौसम में बदलाव होने से लोगों को आंखों में दिक्कत होने लगी है। जिस कारण आंखों का रंग लाल हो जा रहा है। साथ ही खुजली व चुभन की भी समस्या हो रही है। आंखों के संक्रमण से परेशान प्रतिदिन 30 से 35 मरीज उर्सला अस्पताल में इलाज कराने को पहुंच रहे हैं। 

उर्सला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में इस समय करीब दो सौ मरीज आंखों की समस्या से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। इसमें से 30 से 35 मरीज आंखों के संक्रमण से ग्रस्त मिल रहे हैं, जिनमें आंखों में लालपन, खुजली, पानी आना और सूजन की शिकायत देखने को मिल रही है। यह सभी एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं, जो बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है।

इस संक्रमण से ग्रस्त बच्चे , युवा व बुजर्ग सभी वर्ग के लोग इलाज कराने को पहुंच रहे हैं।  जिनको नेत्र रोग विशेषज्ञ आवश्यक दवा लिखने के साथ ही संक्रमण से बचाव की सलाह दे रहे है।  नेत्र सर्जन डॉ.केएन कटियार ने बताया कि बारिश के मौसम में कीट-पतंगे अधिक उड़ते हैं, जिनसे कई बीमारियों का संक्रमण फैलता है।

साथ ही हवा और बारिश के पानी से आंखों में संक्रमण हो जाता है। इस समय एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मरीज अधिक आ रहे है, जिनकी आंखों में लालपन अधिक हो रहा है। गंदे पानी की वजह से भी आंखों में दिक्कत होती है। 

बचाव के लिए यह करे.. 

1. आंखों के संक्रमण से बचने के लिए बारिश में बेवजह भीगने से बचे। 
2. बाइक, स्कूटी व साइकिल चलाते समय चश्मा लगाए। 
3. कार के शीशे बंदकर सफर करे। ताकि अंदर कीड़े न घुसे।  
4. खुजली होने पर अधिक बार आंखों को छूएं व रगड़े नहीं।  
5. बाहर से आने पर आंखों को ठंडे पानी से जरूर धोएं।

संबंधित समाचार