Kanpur Weather Today : तापमान में गिरावट होने से गर्मी से मिली राहत, अगले 9 जुलाई तक बारिश की संभावना
कानपुर में तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है।
कानपुर में तापमान में गिरावट होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अगले 9 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि 9 जुलाई तक शहर में बारिश हो सकती है। यह बारिश मध्यम होगी और यदि हवाओं का रुख बदलाता है तो तेज बारिश की भी आशंका है। मंगलवार को विभाग की ओर से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को दो दिन से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से राहत मिली।
चिपचिपी गर्मी से बुधवार से ही शहरवासियों को राहत मिली। अधिकतम तापमान की तरह ही आद्रता में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम आद्रता 94 व न्यूनतम 76 फीसदी रिकॉर्ड की गई। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएम सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की प्रबल संभावना है।
