बहराइच : करंट लगने से बालक की मौत, पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के कड़सर बिटौरा गांव निवासी एक बालक बुधवार को पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कडसर बिटौरा निवासी विवेक कुमार (12) पुत्र मनीष कुमार की बुधवार दोपहर में करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तार कटा होने के कारण जैसे ही प्लग लगाया, वैसे ही विद्युत करंट लग गया। मौके पर ही चिपक कर उसकी मौत हो गई। 

ज्ञात हो ग्राम पंचायत कडसर बिटौरा के निवासी मनीष कुमार उर्फ सुद्धि कैसरगंज ब्लॉक में पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत है। उनके तीन बच्चे हैं। दो लड़का और एक लड़की थे, उसमें से उनके छोटे लड़के विवेक कुमार की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिवार के लोगों की सूचना पर ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार