बरेली: सीबीगंज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। फोटो खिंचाने के लिए घर से निकली 11वीं की छात्रा को चार लड़कों ने रास्ते से पकड़ लिया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के …

सीबीगंज, अमृत विचार। फोटो खिंचाने के लिए घर से निकली 11वीं की छात्रा को चार लड़कों ने रास्ते से पकड़ लिया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सीबीगंज की रहने वाली 11वीं की छात्रा स्कूल में फार्म भरने के फोटो खिंचवाने बुधवार सुबह घर से निकली थी। जब वह रेलवे की खाली पड़ी जगह के पास से गुजर रही थी। उसी समय पीछे से बाइक सवार चार लड़के आए और उसे जंगल की तरफ खंडहर में खींचकर ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और सारी बात परिवार को बताई। इसके बाद परिजन बेटी के साथ सीबीगंज थाने पहुंचे और आरोपी मोहित, सुमित, अंकित समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शाम तक तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

“सीबीगंज में छात्रा ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।”– शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

संबंधित समाचार