हरदोई पुलिस पर शिकायतकर्ता महिला को हवालात में बंद करने का आरोप, SP को दिया था प्रार्थना पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर में घुस कर किए गए हमले की एसपी से की थी शिकायत

हरदोई, अमृत विचार। महिला को उसके घर में घुस कर दबंगों द्वारा पिटाई करने की शिकायत करना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि एसपी से शिकायत करने पर खिसियाईं सुरसा पुलिस ने आरोपियों के साथ पीड़ित को भी थाने बुला कर हवालात में ठूंस दिया। सुबह से शाम हो गई, लेकिन पुलिस ने न तो पीड़ित महिला को छोड़ा,न चालान किया और न ही उन दोनों के बीच सुलह-समझौता ही कराया।

मामला सुरसा थाने के पंडित पुरवा गांव का है। वहां की सुनीली पत्नी लव कुश ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके परिवार के ही उसकी सम्पत्ति कब्ज़ा करना चाहते हैं। उसी लालच में उसके पति की हत्या करने की साजिश की जा रही है। सुनीली के मुताबिक  2 जुलाई की शाम वह घर में अकेली थी। उसी बीच अदिनीश पुत्र सूबेदार, रिंकी पत्नी अदिनीश, नन्हे पुत्र सूबेदार,अंजू पत्नी नन्हे,राहुल पुत्र नन्हे,रोहित पुत्र नन्हे, सौरभ पुत्र नन्हे और राखी पत्नी मनोज उसके घर घुस गए और सुनीली से मारपीट करने लगे,इतना ही नहीं सुनीली को लात-घूंसों से मारा और कपड़े तक फाड़ दिए। सुनीली के चिल्लाने पर जब कुछ ग्रामीण दौड़े,उसी बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। सुनीली ने एसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

एसपी ने जांच के लिए सुनीली का प्रार्थना पत्र थाने भेजा,जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, पीड़ित को न्याय दिलाना तो दूर रहा,उसे और उसके पति और हमलावर पक्ष को थाने की हवालात में बंद कर दिया। सुबह से शाम तक बंद रखा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने न ही दोनों पक्षों को छोड़ा गया न चालान किया गया और न तो सुलह समझौता कराया गया। पुलिस के इस रवैए की काफी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें -ऊर्जा मंत्री का विभागीय अधिकारियों को कड़ा निर्देश, गरीबों को न करें परेशान - अमीरों से करें वसूली

संबंधित समाचार