रायबरेली: छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा 25 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्रक की केबिन में रखा था एक क्विंटल 35 किग्रा गांजा, तस्कर लखनऊ बेंचने जा रहे थे गांजा

रायबरेली, अमृत विचार। छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाया जा रहा गांजा एसओजी और मिल एरिया पुलिस टीम ने पकड़ लिया। ट्रक की केबिन से बरामद गांजा की कीमत 25 लाख रुपये आ‍ंकी गई है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे।  

बताते हैं कि परमजीत सिंह पुत्र स्व. सतनाम सिंह निवासी पंजाब और सतीश यादव पुत्र मुन्ना निवासी मऊ गांजा की तस्करी का काम करते हैं। दोनों चोरी छिपे लंबे अरसे से गांजा की तस्करी करते रहे हैं। सूचना पर गुरुवार को एसओजी और मिल एरिया पुलिस ने अमावां तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा लिया। तालाशी लेने पर ट्रक के डाले की केबिन से 1 क्विटंल 35 किग्रा गांजा बरामद कर परमजीत सिंह और सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार परमजीत ने बताया यह ट्रक उसका है जिससे वह लोग  गांजा का कारोबार करते हैं। बरामद किया गया गांजा छत्तीसगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से लाकर दिया था, जिसे वह और सतीश  ट्रक के डाले में बने केबिन में लादकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों तस्करों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया पिछले कई दिनों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर एसओजी और मिल एरिया पुलिस को लगाया गया। पुलिस टीम ने वाहन की चेकिंग के दौरान गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी और कीचड़, आवागमन बाधित

संबंधित समाचार