बाराबंकी : पुलिस की मौजूदगी में अभियुक्त की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
सुबेहा/ बाराबंकी, अमृत विचार। लगभग दो माह से अधिक समय से फरार चल रहे हत्याभियुक्त को सूचना पाकर गिरफ्तार करने पहुँची सुबेहा पुलिस की मौजूदगी में सदिंग्ध परिस्थितियों में अभियुक्त की मौत हो गयी। पुलिस ने शव के अन्त्य परीक्षण के लिए पड़ोस के अमेठी जनपद भेजा हैं ।
बताते चले कि बीते 23 अप्रैल को आदर्श नगर पंचायत सुबेहा के सुलेमानपुर वार्ड में घर के सामने लगे भूसे के ढ़ेर से छुट्टा जानवर के भूसा खाने को लेकर उपजे विवाद में राम किशोर व अमरनाथ गौतम के बीच में जमकर लाठी डन्डे चले थे । जिसमें दोनो पक्षो से कुल 17 लोगो को चोटें आयी थीं। तीन दिन बाद 26 अप्रैल को इलाज के दौरान राज किशोर पक्ष के विनय पुत्र थिलोधर की इलाज के दौरान सिटी अस्पताल निरालानगर लखनऊ में मौत हो गयी थी। तब भी सुबेहा पुलिस ने आरोपी के साथ पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा लिख दिया था। जिस पीड़ित पक्ष ने एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया था।
उसी घटना में हत्या के आरोप में फरार चल रहे राजेश पुत्र दयाराम निवासी सुलेमानपुर वार्ड घटना के बाद से अपनी ससुराल पलिया पश्चिम थाना कमरौली जिला अमेठी में रह रहा था। सुबेहा पुलिस को जानकारी होने पर आज भोर में सुबेहा पुलिस राजेश की ससुराल में दबिश देने गयी। पुलिस को देखकर भागे राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। राजेश के परिजनो व ससुरालीजन ने सुबेहा पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया है कि दबिश दौरान पुलिस द्वारा राजेश की डन्डे से पिटाई की गयी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ जे. एल अस्थाना का कहना हैं कि पुलिस दबिश देने गयी थी उसको देखकर अभियुक्त भागा था जिसमें गश खाकर गिर जाने से उसकी मौत हुई है बाकी पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं ।
बोले जिम्मेदार
राजेश संबंधित मुकदमे में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी। जहां उसे पता चला कि वह नहर की ओर गया है। जब पुलिस मैहर की ओर गई तो वह पुलिस को देख कर भागा जिससे वह नाली में गिर गया। गंभीर हालत में पुलिस उसे सीएचसी इलाज के लिए आई जहां उसकी मौत हो गई। - दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी
ये भी पढ़ें -गोरखपुर को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी करेंगे रवाना
