Kanwar Yatra 2023 : भदोही में कांवड़िया लगा रहे ‘बोल बम’ के साथ CM योगी के जयकारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। पवित्र सावन माह में कांवड़ियों के जत्थाें का प्रयागराज से काशी की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में भदोही जिले की पुलिस कांवड़ियों की सेवा में पलके बिछाये खड़ी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए औराई में पुलिस पुष्प, फल, पानी व जरूरी दवाईयां लेकर खड़ी नजर आ रही है। भदोही पुलिस की सेवा देख हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों का जत्था बोल बम के जयकारे के साथ योगी-योगी के नारे लगाते देखे जा रहे हैं। 

गुरूवार की सुबह औराई सीओ यूपी सिंह दल-बल के साथ औराई के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की सेवा करते देखे गये। पुलिस के जवान टोकरी में पुष्प लेकर गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते रहें। साथ ही फल-पानी व कुछ जरूरी दवाईयां भी सीओ के वाहन में मौजूद थे। प्रयागराज से काशी की तरफ जा रहे कांवड़ियों को जरूरत के सामान उपलब्ध कराये जा रहे थे। योगी के पुलिस की सेवा की सेवा देख कांवड़िया बोल-बम हर-हर महादेव के जयकारे के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी नारे लगाने लगे। कांवड़ियों की सेवा के लिए भदोही जिले की औराई पुलिस हाईवे पर उतरी है। 

ये भी पढ़ें -आफत की बारिश: दरभंगा में अस्पताल बना तालाब, कई वार्ड हुए जलमग्न, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा