बहराइच: दबंग ग्राम प्रधान पति समेत पांच पर केस दर्ज, एसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
ग्राम प्रधान पति पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का भी लगाया आरोप
जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत उपधी के ग्राम प्रधान, पति समेत पांच के विरुद्ध जरवल रोड पुलिस ने एसपी के आदेश पर बलवा फैलाने, मारपीट करने, एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले के पीड़ित ने कहा के ग्राम प्रधान पति काफी दबंग है। वह गुजरात और महाराष्ट्र में भी अपराध के चलते जेल में बंद रह चुका है। ग्राम प्रधान पति की दबंगई से ग्रामीण दहशत में हैं।
जरवल विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत उपधी के ग्राम प्रधान पति की दबंगई गांव में शुरू होने लगी है। ग्राम प्रधान के पति अब्बास ने गांव निवासी राम लखन ने एसपी को पत्र देकर कहा है कि भतीजा दीपक और उसकी पत्नी राम सवारी के साथ खेत की जुताई करने के लिए गया था। उसी समय ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान पति अब्बास, महफूज, अब्बास की पत्नी और अलाहू ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे सभी घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों की मदद से किसी तरह परिवार को बचाया गया।
इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर 2 दिन पूर्व पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ग्राम प्रधान और उसके दबंग पति ने घर में मारपीट की। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान पति लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन करवाने का भी काम करता है।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जरवल रोड पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर जरवलरोड थानाध्यक्ष दद्दन सिंह को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध बलवा फैलाने मारपीट करने धमकी देने और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच सीओ द्वारा की जा रही है।
पुराना अपराधी है ग्राम प्रधान पति
उपधी गांव के ग्राम प्रधान पति अब्बास शातिर अपराधी है। वह गुजरात में खैर की लकड़ी तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद भी जिले की पुलिस द्वारा संरक्षण देना सवाल खड़ा कर रहा है।
ये भी पढ़ें -गोरखपुर को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी करेंगे रवाना
