बिजनौर: आम के बाग के नजदीक मिला महिला का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में आम बाग के नजदीक महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त बिहार निवासी ललिता के रूप में हुई है। 
     
गुरुवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद मे सुबह नरेश के बाग के पास 55 वर्षीया महिला का शव गामीणों ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन, एसएसआई आशीष कुमार तोमर, हल्का इंचार्ज जुगेंद्र सिंह तेवतिया मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान ललिता देवी के रूप मे हुई, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। 

उसकी गांव रसूलपुर आबाद मे शादी हुई थी। उसका एक पुत्र बिहार में रहता है, जबकि एक पुत्री रेखा की शादी गांव सीरवासुचंद मे रवि कुमार के साथ हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। वह एक सप्ताह से घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बीती रात कादराबाद क्षेत्र में वाहन की चपेट में आकर महिला चोटिल हो गई थी। परिजन उसे घर ले गए थे। गुरुवार की सुबह फिर घर से बिना बताए चली गई थी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ढाबा, होटल संचालकों, आटो, ई रिक्शा चालकों के बारे में भी सोचे सरकार

संबंधित समाचार