विदेश से आने वाले यात्री हवाई अड्डे पर करा सकेंगे कोरोना जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विदेश से आने वाले ऐसे यात्री जिन्हें आगे दूसरी घरेलू उड़ान पकड़नी है, अब उस पहले हवाई अड्डे पर ही अपनी आरटी-पीसीआर जांच करा सकेंगे जहां वे अंतरराष्ट्रीय उड़ान से उतरे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रयोग के आधार पर इस व्यवस्था की शुरुआत करने का फैसला किया है। विदेश से आने वाले …

नई दिल्ली। विदेश से आने वाले ऐसे यात्री जिन्हें आगे दूसरी घरेलू उड़ान पकड़नी है, अब उस पहले हवाई अड्डे पर ही अपनी आरटी-पीसीआर जांच करा सकेंगे जहां वे अंतरराष्ट्रीय उड़ान से उतरे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रयोग के आधार पर इस व्यवस्था की शुरुआत करने का फैसला किया है। विदेश से आने वाले जिन यात्रियों ने उड़ान से 96 घंटे पहले कोरोना जांच कराई है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन्हें पहले से ही संस्थागत क्वारंटीन से छूट मिली हुई है।

उड़ान से 96 घंटे पहले जांच नहीं करा पाने वाले ऐसे यात्री जिन्हें देश में पहले हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से दूसरी कनेक्टिंग घरेलू उड़ान पकड़नी है वे आगे की यात्रा से पहले हवाई अड्डे पर ही जांच करा सकते हैं।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों वाले हवाई अड्डों के संचालक आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था करेंगे। इसमें जीनएक्सपर्ट आरटी-पीसीआर जांच भी शामिल है। जांच के लिए हवाई अड्डे पर एक अलग लॉन्ज बनाया जायेगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्री कनेक्टिंग उड़ान पकड़ सकेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय राज्य के स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

अभी यह व्यवस्था प्रयोग के आधार पर शुरू की गई है। जेनएक्सपर्ट विधि से आरटी-पीसीआर जाँच का परिणाम आने में डेढ़ से ढाई घंटे लगाते हैं। अन्य विधियों से छह से सात घंटे लगते हैं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा