Unnao Murder: पूर्व बीडीसी की हत्या, मेड़ बांधने को लेकर हुआ था विवाद, खेत मालिक ने बेटों के साथ मिलकर की वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पूर्व बीडीसी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या।

उन्नाव के सफीपुर में मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में पूर्व बीडीसी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

उन्नाव, अमृत विचार। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमाबाद के मजरे कोड़वा में पूर्व बीडीसी की पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। लोगों ने जब उसका रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। कोतवाली पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना देने के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

बता दें की कोड़वा गांव निवासी 48 वर्षीय रामखेलावन रावत पूर्व बीबीसी सदस्य था। उसके खेत में कुछ भूमि को लेकर बगल के खेत मालिक नन्हू से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह राम खेलावन अपने गंगा कटरी क्षेत्र स्थित खेत में मेड़ बंधवा रहे थे। तभी वहां नन्हू अपने बेटों के साथ पहुंचा और उससे उनका जमीन को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि इसमें उन लोगों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। सफीपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार