Banda News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत।

बांदा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बांदा, अमृत विचार। एक 16 वर्षीय किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजनों ने किशोर को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के क्योटारा डेरा निवासी जितेंद्र (16)पुत्र राम रूप  देर शाम को किसी काम से बाहर जा रहा था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और अचेत होकर वही गिर पड़ा। स्थानीय लोगो ने जैसे ही देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया की एक किशोर आकाशीय बिजली की चपेट आ गया था। अस्पताल आने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।

संबंधित समाचार