उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले, लाइन लॉस 15% से नीचे लाएं: श्रीकान्त शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अयोध्या व बरेली के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 10-10 उपकेंद्रों में लाइन हानियां कम करने के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को सही व समय पर बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चिह्नित उपकेंद्रों की लाइन हानियों को 15% से …

लखनऊ। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अयोध्या व बरेली के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 10-10 उपकेंद्रों में लाइन हानियां कम करने के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को सही व समय पर बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चिह्नित उपकेंद्रों की लाइन हानियों को 15% से नीचे लाने के किये जा रहे प्रयासों को तेज करने को कहा।

ऊर्जा मंत्री ने पहले अयोध्या में रसूलाबाद, रानी बाजार, मुमताज नगर, अमानी गंज, गयासपुर, कुमार गंज, पूरा बाजार, दर्शन नगर, बाकरगंज व हरंगतीन गंज उपकेंद्र की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बरेली के नवाबगंज, फरीदपुर, सिविल लाइंस-3, भोजीपुरा, भुता, हाफिज गंज, शाहदाना, कुतुबखाना, किला व जगतपुर उपकेंद्रों में लाइन लॉस को कम करने के अभियान की समीक्षा की। ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि और उनकी लोड बैलेंसिंग के कार्यों की भी जानकारी ली।

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सबको समय से सही बिल मिलेगा तो ही लाइन हानियां कम करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी तो ऊर्जा विभाग की मुश्किलें भी कम होंगी।

उन्होंने कहा कि 60 दिन के भीतर सभी चिह्नित किये गए फीडरों पर लाइन लॉस 15% से नीचे लेकर आना है। तभी कॉर्पोरेशन को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। हम बेहतर और निर्बाध आपूर्ति दे पाएंगे। उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह तय किये गए लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें और कमियों को दूर कराएं। जिससे उपभोक्ताओं को सहूलियत हो।

संबंधित समाचार