अयोध्या : अवध विवि का अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ एमओयू, छात्रों के लिए रोजगार के बढ़ेंगे मौके
अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग एवं अबु धाबी की कंपनी क्लाउड डायमेंशन टेक्नोलॉजी के बीच एमओयू किया गया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की मौजूदगी में एमबीए विभाग का पहला अंतरराष्ट्रीय एमओयू अबु धाबी की कंपनी क्लाउड डायमेंशन टेक्नोलॉजी के बीच किया गया। इस एमओयू में कुलपति प्रो. गोयल व कंपनी की सीईओ प्रियंका मालिक पांडेय के बीच अनुबंध का आदान-प्रदान किया गया।
इससे पहले कुलसचिव उमानाथ व सीईओ के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया। इस अनुबंध पर कुलपति ने बताया कि छात्रों को रोजगार एवं स्किल विकसित करने के लिए कंपनी के मध्य अनुबंध किया गया है। इनके द्वारा छात्रों को समय पर रोजगार एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय कंपनी की सीईओ प्रियंका मालिक पांडेय ने बताया कि व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग एवं अबु धाबी की कंपनी क्लाउड डायमेंशन टेक्नोलॉजी के बीच शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया गया है। छात्रों को कंपनी रोजगार मुहैया कराने के साथ प्रशिक्षण भी करायेगी। एमबीए विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि अबु धाबी की कंपनी क्लाउड डायमेंशन टेक्नोलॉजी के साथ एमबीए विभाग का पहला अन्तरराष्ट्रीय एमओयू किया गया।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज महाकुंभ में लगेंगे किराए के सर्विलांस सिस्टम, संगम नगरी की होगी निगरानी
