रामपुर : दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाह तनवीर फातिमा ने दर्ज कराए बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही हैं तारीखें, 10 जुलाई को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को गवाह तनवीर फातिमा कोर्ट पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
      
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। मामले में पुलिस तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। 

मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। आजम पक्ष के लोग अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। शुक्रवार को इस मामले में गवाह तनवीर फातिमा कोर्ट पहुंची। उनके मुख्य बयान और जिरह दोनों हो गई। पेशी के दौरान कोर्ट में सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम कोर्ट पहुंचे। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के गवाह से जिरह हो गई है। जबकि एक गवाह हमीद बाहर गया हुआ है। अब इस मामले में 10 जुलाई को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जेठ ने महिला के साथ की ऐसी हरकत जिसे सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार