वाराणसी : टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए पीएम मोदी
वाराणसी, अमृत विचार। अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाजिदपुर में जनसभा के पश्चात बरेका पहुंचे है। बरेका में पीएम मोदी वाराणसी शहर के तीन विधानसभाओं के बीजेपी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े लोग, पार्षद , कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ इस अहम बैठक में करीब 120 लोग शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इस बैठक में पीएम मोदी सभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पीएम अगामी चुनाव को लेकर संगठन और बूथ को मजबूत करने के लिए दिशा -निर्देश भी देंगे। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी शंखनाद होने के साथ ही तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिलने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में एक नए ऊर्जा का संचार होगा।
ये भी पढ़ें -यूपी को PM मोदी ने दी 12 हजार करोड़ की सौगात, काशी में बोले - जो भी बनारस आई - खुश होकर जाई
