बरेली में खुलेगा राइस एक्सपोर्ट काउंसिल कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : जिले में बासमती चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राइस एक्सपाेर्ट काउंसिल कार्यालय खोला जाएगा। इसके संकेत मिले हैं। दरअसल, गुरुवार को मुरादाबाद में हुई खरीफ गोष्ठी में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्य कृषि उत्पादन आयुक्त और कमिश्नर आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने बरेली में बासमती निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राइस एक्सपोर्ट काउंसिल कार्यालय खोलने की जरूरत बताई थी।

इससे किसानों और उद्यमियों को फायदा होगा। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि एक्सपोर्ट काउंसिल कार्यालय खोलने की बात चल रही है। इसको लेकर जगह की तलाश हो रही है। उन्होंने आरएफसी और बीडीए की बिल्डिंग में कार्यालय खुलने की संभावना जताई है। कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही कार्यालय खुलवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: सस्ते हॉलिडेज पैकेज का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार, डाटा हैक कर फर्जी कालसेंटरों से फोन कर देते थे सस्ते लालच

संबंधित समाचार