रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने की नई टीम की घोषणा
बरेली, अमृत विचार : रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने नई टीम बनाते हुए रोटेरियन नितिन सेहता को अध्यक्ष ,रोटरी गोविंद टिकियानी सचिव और रोटरी संजय आयलनी को कोषाध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष नितिन सेहता ने बताया कि इस महीने विभिन्न स्थानों पर 240 औषधीय पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने बताया कि आधुनिक प्रणाली से शिक्षा देने की व्यवस्था नहीं जिन स्कूलों में नहीं है ऐसे दो स्कूलों को गोद लिया जाएगा। इस दौरान पवन गुप्ता ,रोहित अग्रवाल ,विकास अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, अजय गुप्ता, रजत अग्रवाल, अमन कपूर आदि रोटेरियन उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - बरेली: ट्रांसफार्मर की फेंसिंग में उतरे करंट ने ली छात्रा की जान, किला पुलिस चौकी के पास स्कूल जाते समय हुआ हादसा
