रायबरेली: शंकरपुर माइनर की शुरू हुई जेसीबी से खोदाई, जिपं सदस्य के पत्र के बाद जागा विभाग
जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। जगतपुर रजबहा से निकलने वाला शंकरपुर माइनर सिल्ट से पूर्णतया पट गया था। जिससे किसानों की धान की रोपाई होने में समस्या आ रही थी। जिला पंचायत सदस्य ने किसानों के मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर खोदवाये जाने की मांग की थी। जिसको लेकर आज जेसीबी के माध्यम से खोदाई शुरू हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जगतपुर रजबहा से निकलने वाले शंकरपुर माइनर सिल्ट से पूर्णतया पट गया था। किसानों की धान की फसल की रोपाई का समय चल रहा है। और माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा है जिसको लेकर किसानों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना से यह बात रखी कि माइनर में पानी नहीं आ रहा है। रोपाई नहीं हो पाएगी। जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर नहर खोदाई जाने की मांग की गई थी।
जिला पंचायत की मेहनत रंग लाई और नहर विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार वर्मा के निर्देश पर शंकरपुर माइनर कि शनिवार को जेसीबी लगाकर माइनर की खोदाई शुरू करा दी गई। जिसको लेकर किसानों ने खुशी जताई है। तथा जिला पंचायत सदस्य की सराहना की है।
किसान विकास तिवारी,कालिका यादव शैलेंद्र सिंह रामचंद्र सिंह निर्भय सिंह राजेंद्र कल्लू अनिल बाजपेई आदि लोगों ने कहा है कि सबके सुख दर्द में साथ खड़े रहने वाले राकेश सिंह के प्रयास से माइनर की खुदाई शुरू हुई है।इस माइनर से शंकरपुर विजई का पुरवा, पूरब गांव, दौलतपुर,भटपुरवा, बिछिया वादी, ललुवा का पुरवा, उमरी,उंडवा सिंघापुर भटौली सहित आदि गांवों के लगभग 5000 किसान इसी महीने से सिंचाई करते हैं।
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद माइनर की खोदाई शुरू हुई। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि शंकरपुर माइनर सिल्ट से पड़ गई थी जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर माइनर की खोदाई शुरू करा दी गई है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में सामने आई ये बात
