अयोध्या : हर्षोल्लास के साथ उठा ईदे गदीर का जुलूस, या अली की रही गूंज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शुक्रवार रात पूरे अकीदत और एहतेराम के साथ राठ हवेली फैयाज साहब की मस्जिद से ईदे गदीर का जुलूस निकाला गया। अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ इमामबाड़ा जवाहर अली खां पहुंचा। जहां हजरत अली के दीवाने हाथों में तख्ती लाल कपड़े पहने और मौला अली की शान में नारे लगाते दिखाई दिए। इस मौके पर खुशी से लबरेज लोगों ने आतिशबाजी भी की। 
   
शहर की तमाम मातमी अंजुमनों ने इमामबाड़ा जवाहर  अली खां के परिसर में चाय नाश्ते के स्टाल भी लगाए और फ्री मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई। अंजुमन मासूमिया राठहवेली ने अपने शायर और सीनियर मेंबरों को सम्मानित भी किया। बच्चों को इनाम भी बांटे गए। जुलूस शिया धर्मगुरु मौलाना नदीम रजा जैदी के नेतृत्व में शहर के तमाम अवाम के सहयोग से हर साल निकाला जाता है। इस मौके पर इमामबाड़े जवाहर अली खां परिसर में लोगों ने अपनी ओर से नजरें मौला का इंतजाम भी किया। 

मौलाना नदीम रजा जैदी ने कहा कि आज के दिन मौला अली को मोहम्मद साहब ने अपना  जा नशीन (उत्तराधिकारी) घोषित किया था। आज हम सब उसी दिन को याद करके खुशियां मनाते हैं। इमामबाड़ा जवाहर अली खां और जामा मस्जिद को और इमामबाड़ा परिसर को बड़े ही भव्य ढंग से सजाया गया। जुलूस के सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वह महिला पुलिस फोर्स की तैनाती की गई।  नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था का भी बेहतरीन इंतजाम किया गया। जुलूस और महफिल में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

ये भी पढ़ें -एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अलीगढ़ प्रशासन से 53 साल बाद मांगा ये सर्टिफिकेट, किया आवेदन

संबंधित समाचार