आज का राशिफल। 09 जुलाई, 2023
मेष
आज सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दांपत्य संबंधों के लिए समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष
आज भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा।
मिथुन
आज व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नए घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें।
कर्क
आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियंत्रित रखें। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह
आज मान-सम्मान की चिंता रहेगी। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी,लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें।
कन्या
आज अपने मन की बातें किसी से साझा कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। व्यर्थ के विवाद में न पड़े।
तुला
आज आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक
आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान दें। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। संतान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।
धनु
आज निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।
मकर
आज लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं।
कुंभ
आज कमीशन से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें।
मीन
आज आप बेहद आनंदित रहने वाले हैं। मित्रों से लंबी बातचीत हो सकती है। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
