बरेली: टमाटर के बढ़ते दाम पर कांग्रेसी हुए लाल, की सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बरेली, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव साहिब सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में टमाटर और सब्जी के बढ़ते दामों के साथ अन्य सामानों के बढ़ते दामाें को लेकर प्रदर्शन किया। साहिब सिंह ने कहा कि लगातार सब्जियों और दालों के दाम बढ़ रहे हैं।
टमाटर ने सबके चेहरों को लाल कर दिया है। उसके बाद भी भाजपा सरकार के मंत्री और मुखिया चुप्पी साधे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण मध्यवर्गीय परिवारों और गरीबों का बजट बिगड़ गया है।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. हसनैन अंसारी, आसिफ अली, छात्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, मोनू सिंह मनजीत सिंह , छोटू सिंह, बंटी सिंह , अमन सिंह, सिद्धू सिंह, संदीप सिंह, जालिम सिंह, चेतन सिंह, धर्मा सिंह सहित मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: कविताओं के जरिये सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार
