वाराणसी: भगवानपुर छित्तुपुर मुख्य मार्ग पर जलजमाव, विरोध में रोपे धान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। भगवानपुर छित्तूपुर मुख्य मार्ग जो कि ट्रामा सेंटर हाईवे को जोड़ता है। जल निकासी की समस्या सालों साल बना रहता है। सीवर नाला हरदम चोक रहता है। नगर निगम के अधिकारिय इन क्षेत्रों को बिल्कुल अनदेखा कर रखा है। इस समय बरसात के मौसम में समस्या और जटिल हो चुका है।

पानी जमा होने के कारण रोड का पता ही नहीं चलता है। दिन पर दिन दुर्घटनाए बढ़ती जा रही हैं। बरसात के मौसम में क्षेत्री लोगों को बीमारियों का भी डर सताने लगा है अगल-बगल वार्डो में किसी का देहांत हो जाता है तो मिट्टी इन्ही रास्तों से होकर ले जाना पड़ता है जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।

डाफी सीर गोवर्धनपुर छित्तुपुर के लोगों को आने जाने का एकमात्र यही रास्ता है देश के प्रधानमंत्री बनारस दौरे पर आते हैं हर बार कई सौ करोड़ का तोहफा देकर जाते हैं। मुख्यमंत्री हर महीने बनारस का दौरा करते हैं उसके बावजूद इन मार्गों का हाल बेहद खराब है नगर निगम के अधिकारी बजट का कमी बताकर हाथ खड़े कर लेते हैं।

इस कारण आज सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में सीवर के पानी में बैठकर धान रोपकर विरोध दर्ज कराना पड़ा. नहीं चाहिए ऐसा क्योंटो साथ में माया रानी भईया लाल यादव महेंद्र पटेल अजय मौर्या उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में चली तबादला एक्सप्रेस: आठ चौकी इंचार्ज समेत 14 के कार्य क्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार