VIDEO : Kanpur में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में 11 राउंड फायरिंग, घरों में कैद हुए लोग, CCTV में कैद घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग व पथराव।

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में करीब 11 राउंड फायरिंग हुई। गोली चलने की आवाज से लोग घर में कैद हो गए।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के सफीपुर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षो में करीब ग्यारह राउंड फायरिंग हुई। साथ ही पथराव भी हुआ। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। वही थाना प्रभारी ने फायरिंग होने की बात से इनकार किया है। 

सफीपुर इलाक़े के लोगों ने बताया कि इलाके के शातिर अपराधी साहिल ठाकुर के गुट और दूसरे गुट में अक्सर वर्चस्व को लेकर विवाद होता है। इससे पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। शनिवार की रात को दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों में पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। इलाके के लोगों का कहना है कि करीब ग्यारह राउंड फायरिंग हुई है। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी।

गोली चलने की आवाज से लोग घर में कैद हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। लेकिन फायरिंग होने के कोई साक्ष्य नही मिले है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार