अयोध्या: रातों-रात कट गई मां कामाख्या धाम से कसारी को जाने वाली सड़क, आवागमन ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली, अयोध्या, अमृत विचार। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत क्षेत्र से सटे गांव केसरी को जोड़ने वाली सड़क रात हुई बारिश में कट गई। दो माह पहले दुरुस्त कराए जाने वाला मार्ग बारिश के पानी में बीचों-बीच से कट गया। पानी का बहाव इतना तेज था ग्राम कसारी तक का जाने का मार्ग बाधित हो गया। इस सड़क के कट जाने से तकरीबन पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों में भारी असंतोष है और इसके पुन: निर्माण की मांग की है।      

जनपद में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बारिश के कारण यह संपर्क मार्ग टूट गया। या यूं कहें कि बारिश का पानी सड़क को बहा ले गया। गांव निवासी जय मिश्रा ने बताया कि अभी दो माह पहले ही सड़क की मेंटेनेंस हुई थी। बारिश के पानी में सड़क का कट जाना निर्माण एजेंसी के दावों की पोल खोलता है। 

गौरतलब है कि जनपद में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों पर बारिश पानी फेर दे रही है। नगर क्षेत्र में रामपथ समेत कई जगहों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। अभी कुछ दिन पूर्व खवासपुरा में नाला उफनाने के बाद सड़क को बीचों-बीच से काट दिया गया था, जिस कारण अभी तक अयोध्या-फैजाबाद मार्ग ब्लॉक है, जिसकी अभी तक किसी ने सुधि नहीं ली है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दो सगी बहनों का Video बनाकर किया वायरल, शिकायत के बाद जागी पुलिस

संबंधित समाचार