रामपुर: भाजयुमो नगरध्यक्ष ने कोतवाली में दिखाई गुंडई, पुलिस के सामने जड़े थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर, अमृत विचार। पुलिस के सामने भायुजमो के नगरध्यक्ष ने एक युवक के जड़ना शुरू कर दिए। इधर, पुलिस और भाजपाई आमने-सामने आ गए। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने नगरध्यक्ष और एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला शनिवार की देर रात का है। बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा के नगरध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज के एक दोस्त के करीब 60 हजार रुपए नगर के रहने वाले एक युवक पर उधारी के थे। काफी समय से उधारी के रुपये न मिलने पर गुस्साए नगरध्यक्ष के दोस्त ने कोतवाली पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी। कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस इस मामले में पुलिस नरमी बरत रही थी। यह बात नगरध्यक्ष से बर्दाश्त नहीं हुई। पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए युवक को गिरफ्तार भी करवा लिया।
करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस के सामने पंचायत शुरू हुई। युवक ने उधारी के पैसे चुकाने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात से नगरध्यक्ष का पारा चढ़ गया। और कोतवाली में युवक को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। पुलिस तमाशा देखती रही। इसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बाद में पुलिस डैमेज कंट्रोल करने की फिराक में लग गई। घटना के बाद भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि सत्ता के दवाब के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। साथ ही एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान भी कर दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी नगरध्यक्ष को अभी फरार बता रही है।
जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के समझौते के लिए कोतवाली बुलाया था। जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दो के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। - नवाब सिंह, कोतवाल।
ये भी पढे़ं- रामपुर: बस की खिड़की के शीशे से टकराया मासूम, मौत
