बरेली: पत्नी से विवाद पर जेएलए में तीसरी मंजिल से युवक कूदा, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने से नाराज कर्मचारी ने जेएलए में तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार के दौरान मौत हो गई। कर्मचारी की मौत के बाद उसकी मां की हालत बिगड़ गई है।

शीशगढ़ क्षेत्र में कुच्छे की गौटिया निवासी धर्मवीर (29) ठेकेदार के अंडर में कैंट के जेएलए मेस में खाना बनाने का काम करता था। कुछ दिनों पहले वह अपने घर गया था। जहां पर किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। वहां से गुस्सा होकर वह दोबारा मेस वापस आ गया। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे धर्मवीर के पास पत्नी का फोन आया। वह पत्नी से बात करता हुआ मेस की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचा। जहां पर उसने नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धर्मवीर की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पारुल गईं मुरादाबाद, निधि बनीं एसडीएम फरीदपुर

 

संबंधित समाचार