बहराइच: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 22 के खिलाफ दर्ज किया केस, 11 को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सिद्धनपुरवा गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इनमें 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि महिलाओं को मौके पर जमानत दे दी गई है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटवा के मजरा सिद्धनपुरवा गांव में एक ग्रामीण ने घर पर चर्च जैसा भवन बनाया है। यहां पर प्रार्थना सभा के नाम पर बहुसंख्यक समाज का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। 

बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव की अगुवाई में शनिवार को मौके पर पहुंच कर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सूचना पाकर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। ईसाई धर्म के प्रति लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर सभी ने पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों से हंगामा कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया था।

 प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बजरंग दल के प्रभारी की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि महिलाओं को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गयी उन्होंने बताया कि सभी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस और बजरंग दल के सदस्यों को देख भड़के लोगों

संबंधित समाचार