प्रयागराज: थाना परिसर में बने आवास का गिरा बारजा, बाल-बाल बचा परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। खुल्दाबाद थाना परिसर में  आवासीय मकान का बारजा सोमवार को अचानक गिर गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर कालोनी के लोग अपने घर से बाहर निकले और देखा कि बारजा गिरा हुआ था। हलांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
बतादें कि मुठ्ठीगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह खुल्दाबाद थाना परिसर में बने टाइप टू ब्लॉक नंबर (ए) आवास में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आवास पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। रविवार को हुयी तेज बारिश के चलते सोमवार को भोर में उनके आवास का बारजा अचानक से गिर गया। 

जिस वक्त बारजा गिरा उस दौरान सभी कालोनी के लोग अपने कमरे से बाहर निकल आए और देखा कि बारजा गिरा हुआ था। उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना में परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गये।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़ : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दबवाया जाता है पैर, इन्कार पर दिया जाता है सजा

संबंधित समाचार