शाहजहांपुर: विकास भवन की छत पर लगे पैनल बॉक्स में भड़की आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समय रहते बुझाने के चलते नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सोमवार को दोपहर बाद अचानक विकास भवन की बिल्डिंग में छत से तेज धुआं के गुबार देखकर कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने जाकर विकास भवन नाजिर मोहम्मद शाहिद को जानकारी दी।

जिसके बाद जानकारी पर विकास भवन के अन्य दफ्तरों से अधिकारी कर्मचारियों ने भी नाजिर के साथ छत पर जाकर फायर सिलेंडर से आग बुझाई। पंद्रह बीस मिनट तक विकास भवन की सप्लाई व्यवस्था बाधित रही। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार हानि नहीं पहुंची।

आग लगने के दौरान सीडीओ एसबी सिंह वीसी कक्ष में वीसी कर रहे थे, इसलिए अन्य अधिकारियों ने जाकर आग स्थल का निरीक्षण किया। गनीमत रही कि लोगों ने विकास भवन बिल्डिंग से धुआं उठता देख विकास भवन में सूचित कर दिया। अगर आधा घंटा और लेट होता तो आग विकराल रूप ले सकती थी। विकास भवन नाजिर मोहम्मद शाहिद ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग पैनल बॉक्स में लगी थीं। कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 20 दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 6 नमूने भरे

संबंधित समाचार