बहराइच: लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा नदी, नदियों में बढ़ा पानी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

तीन बैराजों से छोड़ा गया 2.63 लाख क्यूसेक पानी

बहराइच, अमृत विचार। जिले में स्थित नदियों में पानी बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी तीन बैराजों से 2.63 लाख पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी देर शाम तक घाघरा नदी में पहुंच जाएगा। ऐसे में घाघरा नदी खतरे के निशान को नदी छू सकती है। 

नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश प्रतिदिन बैराजों में पहुंच रहा है। इसके बाद बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिले के जरवल रोड में स्थित घाघरा नदी पर बने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने से घाघरा नदी लाल निशान की ओर बढ़ रही है। 

मंगलवार सुबह 8:00 बजे घाघरा नदी में शारदा  बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 123073 क्यूसेक व सरयू बैराज से 1236 क्यूसेक समेत कुल 263016 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से घाघरा नदी अब खतरे का लाल निशान छूने की ओर आगे बढ़ रही है। 

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि अभी बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: एसपी आकाश तोमर का तबादला, अंकित मित्तल बनाए गए जिले के नए पुलिस अधीक्षक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति